फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के बहदुरा में शुक्रवार की रात युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक तनाव से ग्रसित था।
विज्ञापन

मनोहर यादव (32) पुत्र स्व. मूकेश्वर यादव ने शुक्रवार की रात झोपड़ी में फंदा लगा लिया। सुबह उसके नाबालिग बच्चों ने फंदे पर लटकते देखा तो शोर मचाया। बताया जा रहा है कि युवक आर्केस्ट्रा चलाता था। इसकी पत्नी की मौत चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। आर्केस्ट्रा के लिए किसी नर्तकी को रखा था। युवक बहुत कर्ज में था। यह भी बताया जा रहा है कि नर्तकी उसके पैसे लेकर भाग गई है। उसने लगन में कई सट्टे भी ले लिए थे। आशंका जताई जा रही है कि नर्तकी के भाग जाने की वजह से वह तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें