फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आबकारी अधिकारी के खिलाफ पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पूर्व जिलाधिकारी व वर्तमान जिला आबकारी अधिकारी को भ्रष्ट बताते हुए डीएम-एसपी से लिखित शिकायत की है। बताया है कि दोनों अफसरों ने बिना कोई जांच किए ही गंगा किनारे शराब के तीन व सरयू किनारे एक होलसेल गोदाम खुलवा दिए। पूर्व विधायक ने कहा कि नदी के किनारे गोदाम होने से वहां खरीदने कौन जाएगा। निश्चित रूप से यह युवा पीढ़ी को नशेड़ी और अपराधी बनाने की साजिश है। कहा कि द्वाबा की पवित्र धरती को अपवित्र और युवा पीढ़ी को शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त नहीं होने दूंगा। बताया कि भ्रष्ट आबकारी अधिकारी की शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगा । कहा कि यह गोदाम बिहार में शराब तस्करी के लिए ही बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें