फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राजकीय सम्मान के साथ दी गई पूर्व मंत्री को अंतिम विदाई

विज्ञापन
पूर्व सांसद स्व. हरिनारायण राजभर को गार्ड आफ ऑनर की सलामी देकर अंतिम विदाई देते पुलिसकर्मी।संवा
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का लखनऊ में निधन होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक ग्राम टंगुनिया लाया गया। जहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

चैनपुर गुलौरा गांव स्थित सरयू नदी तट पर सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। राजकीय सम्मान के साथ सरयू तट पर उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी।प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इससे पहले पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजन शोक में डूब गए। पत्नी मेवती देवी समेत अन्य महिलाएं धाड़े मारकर रोने लगीं। सोमवार की सुबह अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में दलगत सीमाएं टूट गई। श्रद्धांजलि देने वालों में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद रमाशंकर राजभर विधार्थी, पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, सकलदीप राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, पूर्व विधायक गोरख पासवान, धनंजय कन्नौजिया, विजय राजभर, छट्ठू राम, डा.रमाशंकर राजभर, आद्याशंकर यादव, सज्जन पासवान, देवेन्द्र यादव, भरत, सुनीता राजभर, संतोष गर्ग, हरिप्रकाश, अशोक मधुर, दिनेश गुप्ता आदि रहे। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी, एसएचओ उभांव संजय शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें