फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व कोतवाल तीन घंटे हिरासत के बाद जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अधिवक्ता गणेशानंद मिश्र और तत्कालीन नगर कोतवाल संजय सिंह के बीच विवाद से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को संजय सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) शैलेश पांडेय की अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन

वर्तमान में वह आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने उन्हें कस्टडी में लिया और दोपहर बाद करीब तीन घंटे बाद 25 हजार रुपये के बंधक व समान धनराशि के एक जमानतदार पर रिहा कर दिया।
संजय सिंह के न्यायालय परिसर पहुंचते ही वहां अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई और पूरे मामले को लेकर काफी गहमागहमी रही।
किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति या अनहोनी से निपटने के लिए कोतवाल प्रवीण सिंह भारी पुलिस व पीएसी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
अधिवक्ता गणेशानंद मिश्र ने तत्कालीन नगर कोतवाल संजय सिंह के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया था, जिसमें कोतवाली परिसर में मारपीट, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज न होने और उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए गए थे। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत से बार-बार तलब किए जाने के बावजूद संजय सिंह उपस्थित नहीं हुए, जिस पर गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद भी पेशी न होने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया। पांच अक्तूबर को सीजेएम ने उनके वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया था।
लगातार अनुपस्थिति और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीजेएम ने डीआईजी आजमगढ़ को संजय सिंह को गिरफ्तार कर 23 नवंबर तक न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को उनकी न्यायालय में पेशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें