फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य हत्याकांड: एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े आरोपी, परिजनों ने उठाई गिरफ्तारी क मांग

Mon, 12 Jul 2021 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड मामले में परिजनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अनशन की चेतावनी दी है। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर इसी कार में सवार थे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर हत्याकांड के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परिजनों ने सोमवार को बैरिया के क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं होती है तो पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम और अनशन किया जाएगा।

विज्ञापन


मृतक जलेश्वर सिंह की मां तेतरी देवी की तरफ से ज्ञापन में मृतक के भाई नितेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, सोनू सिंह, रामू सिंह, भोलू सिंह, राजू यादव, राकेश यादव और सुशील कुमार सिंह ने आरोपी हरीश पासवान और हरि सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में खौफ बना हुआ है।

हत्याकांड में परिजनों ने हरि सिंह, हरीश पासवान, राजनारायण पांण्डेय और अमृतेश सिंह सबल के साथ ही दो अज्ञात को आरोपी बनाया है। दो लोगों को पुलिस ने पहले से ही हिरासत में रखा है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बलबीर सिंह, अमृतेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
हरीश पासवान की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। सीओ आरके तिवारी ने बताया कि 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। भरोसा दिलाया है कि पुलिस दोषियों को किसी कीमत पर बख्शेगी नहीं।

पूरी घटना-
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ और देवराज ब्रह्म मोड़ के बीच शिव मंदिर के पास बुलेट सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हिस्ट्रीशीटर व बैरिया निवासी पूर्व जिपं सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह (32) को गोलियों से छलनी कर दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जलेश्वर के सिर, पेट व पीठ में कुल 12 गोलियां लगी थीं। फायरिंग में उसके साथ मौजूद वार्ड नंबर-6 की जिपं सदस्य आकांक्षा सिंह के पति, चांदपुर निवासी व यूपी कॉलेज वाराणसी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमृतेश सिंह उर्फ सबल भी घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें