हल्दी। विकास खंड बेलहरी अंतर्गत ग्राम सभा सीताकुंड के पूर्व प्रधान की रविवार की देर शाम करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीताकुंड गांव के पूर्व प्रधान संदीप तिवारी रविवार रात 10 बजे टेबल फैन को बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान वे करंट की लगने से गिर गए। आवाज सुनकर उनकी पत्नी दौड़ कर आईं तो देखा कि संदीप गिरे पड़े हैं। उसके चीखने चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्ष 2016 में शादी हुई थी। तीन वर्षीय पुत्र आजाद की आंखें पिता को ढूंढ रही हैं।