पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ स्थित आवास पर कार्यक्रम आने के लिए आमंत्रित करती ग्राम प्?
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। जेपी के गांव सिताबदियारा जयप्रकाशनगर के संसार टोला में आयोजित होने वाले गोवर्धन पूजा की तैयारियां तेज हो चली है। इस बार इस पूजन समारोह में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी कोड़रहा नौबरार जयप्रकाशनगर की प्रधान रूबी सिंह और सूर्यभान सिंह ने उन्हें आमंत्रित किया है। वह गांव के यदुवंशी समाज के साथ सपा के प्रादेशिक कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचे थे।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ी ही सहजता से इस निमंत्रण पत्र को स्वीकार किया। उन्होंने व्यस्त न रहने पर आने की बात कही है। सपा नेता सूर्यभान सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस बार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिन में ही आयोजित किए जाएंगे। ग्राम प्रधान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वालों में वर्षा राय, बबली यादव, सतन यादव, रामायण यादव, चंद्रभान सिंह, अंजनी सिंह, सुगा यादव, विभूति यादव, चंदन सिंह, सुमेर यादव, चंदन यादव, अखिलेश गुप्ता, तेजू यादव, सत्येंद्र यादव और रामबली यादव रहे।