फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : सड़क दुर्घटना में पूर्व आर्मी मैन की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घर में मातम का माहौल

Mon, 31 Mar 2025 07:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सिधारी रोड पर साइकिल से दवा लेने जा रहे पूर्व आर्मी मैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व आर्मी मैन अंबिका यादव (73) की मौत हो गई। वह साइकिल से दवा लेने जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कंधरापुर थाना क्षेत्र के धरशन गांव निवासी अंबिका यादव सोमवार को दिन मेंं 11 बजे साइकिल से सिधारी की ओर दवा लेने निकले थे। सिधारी रोड पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक अंबिका यादव दो पुत्रों और तीन पुत्रियों के पिता थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह सेना से रिटायर होने के बाद गांव में ही रह रहे थे और नियमित रूप से अपनी दवा लेने खुद ही जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें