फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बंद कराने के लिए जुलूस

Tue, 19 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा बचाओ संघर्ष समिति ने मंगलवार को कसबा स्थित देवराज ब्रह्म मोड़ से अवैध शराब बंद कराने के अभियान के तहत जुलूस निकाला। जुलूस बैरिया तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गया। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने आंदोलनकारियों के एक दल से मिलकर कार्रवाई करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा, इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन



द्वाबा बचाओं संघर्ष समिति पिछले 20 दिनों से द्वाबा में अवैध शराब बंद कराने और शराब बेचवाने में संलिप्त बैरिया थाने के एक पुलिसकर्मी की हटाने की मांग को लेकर आंदोलन में जुटी है। प्रशासन को दिए पूर्व सूचना के अनुसार संघर्ष समिति के सदस्य मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस के मौके पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन और अनशन पर बैठ गए।


साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने, अवैध शराब बंद कराने के साथ ही वह एक पुलिसकर्मी की निलंबन की मांग करने लगे। तहसील सभागार में तहसील दिवस के सभी अधिकारियों संग मौजूद पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने उनकी आवाज सुनकर संघर्ष समिति के सुरेंद्र सिंह, अजय भारती, अखिलेश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह को बुलवाकर तहसील दिवस के बैठक में ही वार्ता किया। संघर्ष समिति ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन



इसपर एसपी ने समिति को आश्वासन दिया कि निश्चित रूप से एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की जाएगी। जिससे जमीनी स्तर पर शराब बिकना बंद हो जाएगा। हालांकि पुलिसकर्मी की निलंबन की मांग पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच क्षेत्राधिकारी बैरिया करेंगे।


जांच में अगर कोई भी दोषी पाया जाता है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनके आश्वासन के बाद समिति का धरना-प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर अविनाश सिंह, मनोज वर्मा, रामपूजन सिंह, नीरज सिंह, ओमप्रकाश, अजय सिंह, गुड्डू तिवारी,गोरा मिश्र, मुन्ना दूबे आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें