फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार गंगा पार क्षेत्र के गांवों को मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा उस पार के आधा दर्जन गांव एक सप्ताह के भीतर बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे। क्योंकि बिहार सरकार का विद्युत विभाग बिजली आपूर्ति के लिए राजी हो गया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बिजली विभाग के एमडी व बिहार के बिजली विभाग के प्रमुख के साथ बात के बाद यह तय हुआ कि अगले बृहस्पतिवार से पहले ही उत्तर प्रदेश के गंगा उसपार के बैरिया विधानसभा के गांव नौरंगा, चक्की नवरंगा, भुवाल छपरा, उदयी छपरा के डेरा सहित आधा दर्जन गांव को बिहार से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दशक पूर्व बिहार सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच यह समझौता हुआ था कि गंगा व सरयू नदी के इस पार के बिहार के गांव को उत्तर प्रदेश बिजली देगा। वहीं उस पार के उत्तर प्रदेश के गांव को बिहार सरकार बिजली देगी। इसी क्रम में करीब छह वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिहार के गांव को बिजली आपूर्ति कर दी गई। जिसमें बिहार के जलालपुर विधानसभा के सिताबदियारा क्षेत्र के सारण जनपद अंतर्गत प्रभुनाथ नगर पंचायत के रामेश्वर टोला, लाला टोला, गरीबा टोला, प्रभुनाथ नगर सहित आधा दर्जन गांव में बिजली आपूर्ति शुरू की गई। वहीं बिहार के भोजपुर जनपद के बड़हरा विधानसभा में बालि के डेरा, हरि के डेरा, भगवानपुर के डेरा, मुजाहि, जानकी बाजार, नौका टोला, सरबू सिंह के डेरा सहित आधा दर्जन गांव को भी उत्तर प्रदेश के जयप्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। उस समय बिहार सरकार ने नौरंगा आदि उत्तर प्रदेश के गांव को बिजली देने की पेशकश की थी। किंतु उन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा उस पार के गांव में बिजली के न तो खम्भे गाड़े थे। न तार खींचकर लाइन बनाई थी। फलस्वरुप बिजली नहीं मिली। एक वर्ष पूर्व गंगा पार के उक्त गांव में उत्तर प्रदेश सरकार ने खम्भा व लाइन लगाने का काम पूरा कर लिया। किन्ही कारण बस बिहार सरकार से बिजली आपूर्ति नहीं शुरू की गई थी। गुरुवार को यह मामला विधायक सुरेंद्र सिंह ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के समक्ष उठाया। जिसके बाद बिजली देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें