फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पहली बार हेलिकाप्टर से श्रद्धालुओं पर बरसाए गए फूल

विज्ञापन
कार्तिक पू​र्णिमा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से गिराया जा रहा फूल। जागरुक
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पहली बार हेलिकाप्टर से फूल बरसाए गए। आसमान से गुलाब और गेंदा के फूलों की बारिश होते देख श्रद्धालु खुशी से झूम उठे और हर-हर गंगे के जयकारे लगाने लगे। मंगलवार की सुबह पटना से हेलिकाप्टर सुबह करीब 9.30 पुलिस लाइन के मैदान में उतरा। फूल लेकर नगर पालिका परिषद बलिया के संतकुमार उर्फ मिठाई लाल के भाई विनोद कुमार व पुत्र अभिषेक आनंद बंटी के साथ उड़ान भरी। हेलिकाप्टर से महर्षि भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर मंदिर व संगम तट पर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए।
विज्ञापन


दो बार उड़ान भरने के बाद हेलिकाप्टर पटना चला गया। श्रद्धालुओं ने इस पल को मोबाइल में कैद किया। अध्यक्ष ने बताया कि अपने निजी खर्चे से हेलिकाप्टर की व्यवस्था की थी। बंगाल से पांच क्विंटल फूल मंगाया गया था। इसमें डीएम, एसपी, सीओ लाइन समेत समस्त अधिकारियों को पूरा सहयोग मिला। श्रद्धालु चंदन सिंह ने कहा कि हम 20 साल से कार्तिक स्नान करने आ रहे हैं, लेकिन ऐसा नजारा पहली बार देखा। ज्ञान्ती देवी ने कहा कि पहली बार इस तरह का दृश्य देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें