फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में बक्सर ने गाजीपुर को ट्राई ब्रेकर में हराया

विज्ञापन
बाबा आमेश्वर नाथ क्लब अमांव द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के विजेता प्रतिभागिय? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नरही। टाइब्रेकर तक चले मुकाबले में बक्सर ने उसिया गाजीपुर की टीम को 5-4 गोल से परास्त कर खिताब अपने नाम किया। बाबा आमेश्वर नाथ क्लब अमांव की देखरेख में मंगलवार को संपन्न फुटबाल के फाइनल में गाजीपुर के लकी को मैन आफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बक्सर के मोनू को दिया गया।
विज्ञापन

अमांव खेल मैदान पर खेले गए प्रतियोगिता का फाइनल मैच न्यू टाउन क्लब बक्सर व जेएससी क्लब उसियां गाजीपुर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता संतोष भाई रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच के दूसरे मिनट में ही बक्सर के मेहमान खिलाड़ी बेबो (अफ्रीकी खिलाड़ी) ने एक गोल दागने में सफलता प्राप्त की। रोमांचक मुकाबले में हाफ के पांचवें मिनट में उसियां के मुजीब ने एक गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्ति पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में भी मुकाबला बराबरी पर रहा। निर्णय के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें बक्सर की टीम ने 5-4 गोल से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका में जनार्दन यादव, हरेराम, पप्पू सिंह रहे। कमेंट्री मनेंद्र यादव ने किया
भारत में फुटबाल की अपार संभावनाएं
नरही। क्षेत्र के अमांव गांव में फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे अफ्रीका के दो खिलाड़ी बेबो और माइकल ने बताया कि भारत में फुटबॉल खेल की अपार संभावनाएं हैं यहां के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय खेल में शिरकत कर सकते हैं। यहां के खिलाड़ियों को तराशने और समुचित प्रशिक्षण की आवश्यकता है। अफ्रीकी खिलाड़ी बेबो और माइकल कोलकाता में पढ़ाई करते हैं लेकिन पूरे जाड़े के मौसम में भारत के विभिन्न हिस्सों में फुटबॉल भी खेलते हैं। बेबो ने कहा कि हम लोगों की पढ़ाई का खर्च फुटबॉल खेल से आ जाता है एक साल में एक लाख रुपये की आमदनी हो जाती है। इस समय बक्सर बिहार की टीम का अहम हिस्सा हैं और अपने बेहतर खेल के बदौलत आकर्षक का केन्द्र भी बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें