बलिया। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जुटे नगर पालिका परिषद की टीम ने दो शिफ्ट में अभियान चला रही है। शाम में टीमें फाॅगिंग कर रही हैं और सुबह एवं दोपहर में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1533 भी जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर दवा का छिड़काव के लिए फोन कर सकता है।
यह जानकारी नपा के ईओ सुभाष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जनसंवाद भी किया जा रहा है, जिसमें आमजन को संचारी रोगों की जानकारी दी जा रही है।ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 25 एंटी लार्वा स्प्रे मशीन, तीन पोर्टेबल फागिंग मशीनें लगाई गई हैं। सभी वार्डों में सुबह एवं दोपहर में एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए बैगपैक एंटी लार्वा स्प्रे मशीन और शाम की पारी में फागिंग कराए जाने के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है। साथ ही रोगों से बचाव के लिए सभी वार्ड में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम की देखरेख में विशेष स्वच्छता जागरूकता एवं जनसंवाद अभियान शुरू किया गया है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया नगर पालिका द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर एंटी लार्वा का छिड़काव, नालियों में जला हुआ मोबिल, ब्लीचिंग के छिड़काव के अलावा फागिंग भी कराई जा रही है।
-