फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिकारियों से उलझे बाढ़ पीड़ित, एक नामजद सहित 15-20 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। दूबेछपरा स्थित हनुमान मंदिर पर बाढ़ और बचाव कार्य की जानकारी लेने रविवार की देर शाम पहंुचे उपजिलाधिकारी से गोपालनगर के बाढ़ पीड़ित लोगों ने कहासुनी कर ली। मामले में राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद गुप्त ने बैरिया थाने में संजय कुमार तिवारी व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार राय, नायब तहसीलदार रजनीश कुमार सिंह के साथ बाढ़ क्षेत्र के निरीक्षण के बाद बाढ़ चौकी दूबेछपरा स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचे। आरोप है कि राहत व बचाव के मामले में लेखपालों के साथ विचार-विमर्श करते समय गोपालपुर निवासी संजय कुमार तिवारी व अन्य ने उनसे बाढ़ बचाव कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहासुनी की। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संजय कुमार तिवारी सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संजय कुमार तिवारी, राजेश तिवारी व आशुतोष कुमार तिवारी को हिरासत में लिया गया है।
हिरासत में लिए गए तीन लोगों को छुड़ाने के लिए थाने में बैठे पूर्व विधायक
गोपालपुर के तीन युवकों को हिरासत में लेने की सूचना पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से घटना की जानकारी ली। मोबाइल से उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह से भी बात की। हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ने के लिए कहा। शाम तक सुरेंद्र सिंह समर्थकों के साथ थाने पर जमे रहे। प्रभारी निरीक्षक ने स्थिति को देखते हुए थाना परिसर में मौजूद लोगों की वीडियोग्राफी कराई। क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी के निर्देश पर एसएचओ दोकटी, रेवती, हल्दी सहित आसपास के थानों की पुलिस बैरिया थाने में बुला ली गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि बाढ़ पीड़ित अपना दुख-दर्द अधिकारियों को सुना रहे थे। अधिकारियों को यह बात नागवार लगी। युवक निर्दोष हैं। अधिकारियों के समक्ष अपनी बात पहुंचाने के लिए थाने में बैठा हूं। उधर, थाने पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी शाम को पहुंचे। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह से 15 मिनट तक चर्चा करने के बाद चले गए। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व उनके समर्थक भी शाम छह बजे थाने से चले गए।



- बिना वजह बाढ़ चौकी पर आकर उक्त लोग सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे थे। मेरे व मातहतों के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। बार-बार समझाने पर भी उक्त लोग जब नहीं माने तो कार्रवाई करनी पड़ी। - आलोक प्रताप सिंह, एसडीएम बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें