फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ बचाव कार्यों की होगी जांच, नहीं बख्शे जाएंगे लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को माल्देपुर में बाढ़ व कटान की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ता खराब मिलने पर ट्रैक्टर पर बैठ कर गंगा घाट पर पहुंचे। यहां कटान की स्थिति देखकर नाराजगी व्यक्त की। तत्काल जांच के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में जो भी ठोकर बना है वो काफी कारगर है लेकिन बाद में जो कार्य हुआ उसमें निश्चित तौर पर अनियमितता बरती गई है। जल्दबाजी में जैसे तैसे काम कराए जाने की वजह से इसका अस्तित्व ही मिट गया है। इससे सरकारी धन की काफी क्षति हुई है जिसके लिए जिम्मेदारों को कतई माफ नहीं किया जाएगा। कहा जो बाढ़ निरोधात्मक कार्य व ठोकर गंगा में विलीन हो गया है उसकी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय होगी।
इस दौरान मंत्री ने माल्देपुर व हैबतपुर के बचाव के लिए गंगा किनारे करीब आधे किमी में कराए गए बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसमें जल संशोधन के लिए जो निर्माण हो रहा वो भी गंगा में डूबा मिला। इसके अलावा इस वर्ष में माल्देपुर के सामने बना ठोकर पूरी तरह पानी में डूबा मिला, जिस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कार्यों में प्रथम दृष्टया ही काफी लापरवाही दिखाई दे रहा है जिसकी बारीकी से जांच कराई जाएगी। इस दौरान मंत्री ने शासन में बात कर इसकी जांच कराने को कहे। इस दौरान मंत्री ने माल्देपुर मोड़ पर क्षेत्रीय जनता से भी मिले और वन विभाग की जमीन पर पौधरोपण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद राय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, दिनेश राय, कामेश्वर राय, भोला सिंह, कमलेश सिंह, दिग्विजय सिंह, आदर्श सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें