फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया नपं अध्यक्ष ने कूड़ा ढोने के लिए पांच वाहनों का किया शुभारंभ

विज्ञापन
बैरिया में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का उद्घाटन करती नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। स्वच्छ भारत मिशन गति देने के लिए बैरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष शांति देवी ने कूड़ा ढोने के लिए पांच वाहनों का उद्घाटन मंगलवार को बैरिया में किया। आदर्श नगर पचांयत बैरिया में पांच वाहनों से प्रतिदिन प्रत्येक वार्डों में चक्रमण करते हुए कूड़ा उठाया जाएगा। उक्त वाहनों में दो हिस्सा बना है एक में सूखा कूड़ा व दूसरे में गीला कूड़ा उठाया जाएगा। वाहनों के संचालित होने से बैरिया में स्वच्छता को बल मिलेगा। नगर पचांयत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मंटन वर्मा ने बताया कि बैरिया नगर पचांयत में अभी बहुत विकास कार्य होने हैं। बैरिया को चमकाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। इस मौके पर आनंद गुप्ता, राणा संतोष सिंह, बजरंगी सिंह, अजय पाल, निशांत मिश्रा, सुनिल यादव, बबलू वर्मा, अजीत मौर्य, दीनबन्धु मौर्य, सुनिल राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें