लक्ष्मणपुर। नरही थाना के लक्ष्मणपुर ग्राम निवासी मनीष कुमार तिवारी पुत्र कमला तिवारी (34) की मंगलवार की सुबह जिला चिकित्सालय इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष सोमवार की शाम को घर सोए हुए थे कि ठंड लगने से अचानक उनका शरीर कांपने लगा परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी नरही लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।