नगरा। बाजार के दो दुकानों पर सोमवार की शाम उप जिलाधिकारी रसड़ा सर्वेश कुमार यादव ने छापा मारा। इस दौरान पांच क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया। जब्त पॉलिथीन को एसडीएम ने नगर पंचायत को सुपुर्द कर जुर्माना लगदाने का निर्देश दिया।
रसड़ा एसडीएम ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन देख पूछताछ की तो दुकानदारों ने बताया कि थोक में प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने राजस्वकर्मी एवं पुलिस के साथ बाजार के नंदलाल गुप्ता व हरेंद्र प्रसाद मद्धेशिया के दुकानों पर छापा मारा गया। दोनों दुकानों से पांच क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया गया।