फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायत के रिक्त पदों पर मंगलवार को दो ब्लॉकों के प्रधान पद के लिए तीन व दो ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल पांच नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच 21 जुलाई को होगी। उम्मीदवारी वापस 22 जुलाई को तीन बजे तक होगी उसके बाद प्रतीक आवंटन किया जाएगा। मतदान चार अगस्त को सुबह सात बजे बजे से और मतगणना पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से होगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि अरुण मिश्र ने बताया कि मंगलवार को नगरा ब्लॉक में प्रधान पद के दो व चिलकहर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा किया। चिलकहर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए एक नामांकन पत्र जमा किया गया। इसके अलावा बांसडीह ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार व बैरिया ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा। उपचुनाव रिक्त पड़े प्रधान के दो, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 39 व बीडीसी के दो पदों के लिए कराए जा रहे हैं। नगरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्रिलोक मंदा के प्रधान पद के उपचुनाव में दो प्रत्याशी नामांकन दाखिल किए हैं। इस पंचायत के प्रधान राजकुमार यादव की माह मई में निधन हो गया। निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में मृतक प्रधान की लड़की कृतिका यादव और सकलदीप चौहान ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें