फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के दियरा बहदुरा गायघाट फतेहपुर में भूमि विवाद को लेकर शनिवार की रात हमलावरों ने घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला कर दिया। पांचों का इलाज जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। हमलावरों में दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गोरखनाथ राजभर (80), शारदा नंद राजभर (50) पुत्र गोरखनाथ राजभर, संझरिया देवी (45) पत्नी शारदानंद राजभर, साहुल राजभर (18) पुत्र शारदानंद राजभर, छट्ठू राजभर (17) पुत्र शारदानंद राजभर घर में सोए हुए थे। आरोप है कि उनके पट्टीदारों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक घर में लूटपाट भी की गई है। दोनों पक्षों में जमीन विवाद चल रहा है। परिजनों के अनुसार हमलावर बाहर नौकरी करते हैं। हाल ही में गांव आए थे। हमले के बाद दो बाइक भी हमलावर छोड़कर भाग गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनियर मंतोष सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। घायलों की तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें