चितबड़ागांव। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले पांच बाल अपचारी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक, चार चाकू, तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं को खुलाशा के लिए पुलिस टीम लगातार काम रही थी। चेकिंग के दौरान वसुदेवा से नरहीं जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने पांच बाल अपचारी को पकड़ा। उनके पास से तीन चोरी की बाइक बरामद किया।
तलाशी के दौरान चार चाकू, तमंचा, कारतूस मिला। पूछताछ में बाल अपचरियों ने बताया कि क्षेत्र के सुनसान इलाकों में छिनैती करते हैं। चोरी की बाइकें बेच कर पैसे आपस में बांट लेते हैं। चोरी की बाइक बेचने जाते समय पुलिस ने रास्ता में पकड़ लिया। संवाद