फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए पांच व सदस्य पद के लिए 83 लोगों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। जिले में ग्राम प्रधान पद के कुल दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 96 पदों पर उपचुनाव के लिए रविवार को विभिन्न ब्लॉकों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इसको लेकर ब्लॉकों पर गहमागहमी रही। प्रशासन की ओर से ब्लॉकों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। रविवार को प्रधान पद के कुल पांच व ग्राम सदस्य पद के लिए कुल 83 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

बता दें कि नामांकन के लिए रविवार को समय सीमा निर्धारित थी। अब 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे नाम वापसी व इसके बाद प्रतीक आवंटन होगा। मतदान 20 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक एवं मतगणना 21 दिसंबर को प्रात: 8 से कार्य की समाप्ति तक होगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बी राम ने बताया कि नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बताया कि अभी भी 20 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है।
चिलकहर ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत नदौली उर्फ पियरही के प्रधान पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया। इसमें रामावती पत्नी स्व. योगेंद्र यादव व राहुल पुत्र स्व. इंदर यादव रहे। उधर, ग्राम सभा बलेसरा में ग्राम पंचायत सदस्य पद के वार्ड संख्या छह के लिए पर्चा दाखिल किया गया। हालांकि इस दौरान गहमागहमी और हाथापाई भी हुई। हालांकि मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। इसके अलावा ग्राम पंचायत नराछ व कोड़हरा के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक पर्चा दाखिल किया गया। यह जानकारी आरओ समरजीत यादव ने दी। ब्लॉक मुख्यालय पर पुलिस की व्यवस्था ना होने की वजह से प्रत्याशी और समर्थकों में हाथापाई व तू-तू, मैं-मैं होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें