फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अक्षय तृतीया पर पांच करोड़ के कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के लिए बाजार सज गए हैं। लोग कीमती सामग्री की खरीद की तैयारियों में भी जुटने लगे हैं। हालांकि इस बार अक्षय तृतीय पर गुरु के अस्त रहने से सहालगों की धूम पहले जैसी नहीं दिखेगी। इसके बावजूद सराफा कारोबारियों ने अक्षय तृतीया पर करीब पांच करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

फेफना क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को सुबह 8.03 बजे लगेगी और अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह 8.06 मिनट तक रहेगी। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन शादियां, गृह प्रवेश के साथ ही अन्य शुभ कार्य भी बिना किसी रोकटोक के होते हैं। सभी लोग इस दिन सोने-चांदी की खरीद को काफी शुभ मानते हैं। अक्षय तृतीय को लेकर शहर का सराफा बाजार इस बार नए तरह के डिजाइनर गहनों के साथ तैयार दिख रहा है। आसमान छूती सोने-चांदी की कीमत के कारण इस बार लोगों का रुझान वजन में हल्के गहनों की तरफ ज्यादा दिख रहा है। इस मौके पर बिक्री के लिए विशेष तौर पर एक ग्राम, 10 ग्राम के साथ ही 100 ग्राम के सोने-चांदी के सिक्के भी विशेषतौर पर उपलब्ध हैं। कारोबारियों का कहना है कि हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर से अक्षय तृतीय पर बाजार को तैयार किया जा रहा है।

अक्षय तृतीया पर बन रहे छह शुभ योग
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि अक्षय तृतीया पर आयुष्मान योग, सोग सौभाग्य योग सहित छह शुभ योग बन रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी और शुभ कर्मों के फल अक्षय होते है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना बढ़कर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें