फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगर पालिकाओं में पांच-पांच सभासद नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन के निर्देश पर राज्यपाल ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के नगर निकायों में नाम निर्दिष्ट सदस्यों (सभासदों) को नामित कर दिया है। बलिया नगर पालिका में बेदुआ निवासी रवि सोनी, अमृतपाली निवासी अजीत वर्मा, सतनी सराय निवासी रीना पांडेय, रामपुर उदयभान निवासी हृदय नारायण गुप्ता आवास विकास कालोनी निवासी सुमन सिंह को सभासद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका रसड़ा में बड़ी बौउली सेनानीनगर निवासी निर्मल कुमार पांडेय, उत्तरपट्टी निवासी वलकुश मद्धेशिया, बनिया बाग निवासी सतीश सिंह, वार्ड नौ निवासी संदीप कुमार, वार्ड 22 निवासी माया देवी को सभासद मनोनीत किया गया है।
सिकंदरपुर में हुए अब 18 सभासद
सिकंदरपुर। नगर पंचायत सिकंदरपुर में तीन नए सभासदों को मनोनीत किया गया है। कस्बा निवासी भाजपा कार्यकर्ता अमित कुमार गुप्ता, चंदन सोनी और श्रीकांत राम को नगर पंचायत में सभासद बनाया गया है। सभासदों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पहले 15 वार्डों से 15 सभासद निर्वाचित थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बताया कि मनोनीत सभासदों के जुड़ने से स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलेगी और नगर की समस्याओं के समाधान में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

मनोनीत सभासदों का स्वागत

घोघा। बांसडीह नगर पंचायत में तेज बहादुर रावत, प्रवीण सिंह तथा दुर्गेश मिश्रा सभासद मनोनीत करने पर भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के आवास पर उनका स्वागत किया गया। अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया। मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि नगर पंचायत में मनोनीत तीनों सभासद संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारी हैं। उनके सभासद नामित होने से बांसडीह नगर पंचायत के विकास में सहयोग मिलेगा। दिग्विजय सिंह छोटू, सिंपी सिंह, ध्रुप तिवारी, अवनीश मिश्रा, शिवम गुप्ता, रजत श्रीवास्तव, अरुण पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें