फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कागज में बना दिया पांच पशुवाड़ा, जांच में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड मनियर के ग्राम पंचायत भागीपुर में जिम्मेदारों ने गड़बझाला करते हुए कागज में पांच पशुवाड़े का निर्माण कर करीब तीन लाख दस हजार 888 रुपये का भुगतान कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव के ही एक व्यक्ति शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने जांच की। अब लोकपाल ने जांच रिपोर्ट संलग्न कर डीएम को पत्र लिख दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और भुगतान की गई धनराशि की रिकवरी करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

गांव निवासी स्वामी नाथ यादव पुत्र श्याम राज यादव ने लोकपाल मनरेगा धनंजय कुमार राय को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सेवक एवं अन्य अधिकारियों की मिली भगत से गांव निवासी दीनानाथ वर्मा, मेहीलाल, सुदर्शन राम, बाबूलाल यादव एवं रामदेव राजभर के नाम पर बिना बनाएं पशुशेड़ का पैसा हड़पने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच लोकपाल मनरेगा द्वारा की गई तो शिकायत सही पाई गई। लोकपाल जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर तत्कालीन सभी संबंधित जिम्मेदारों के साथ-साथ आरोपियों से आहरित धनराशि की रिकवरी की संस्तुति की है। इस संबंध में मनरेगा लोकपाल धनंजय राय ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई है। मामले में दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ रिकवरी की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें