फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा पांच बेड का ट्रांसजेंडर वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में पांच बेड का ट्रांसजेंडर वार्ड बनेगा। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन तैयारी में जुट गया है। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल में पांच बेड किन्नरों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा.दिवाकर सिंह ने बताया कि शनिवार को सीएमओ कार्यालय द्वारा उक्त आदेश प्राप्त हुआई है। इसमें महिला काउंसिलर सहित अन्य स्टाफ के साथ ट्रांसजेंडर (किन्नर) वार्ड को जिला अस्पताल में स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड का चिन्हांकन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को किन्नरों को उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग और हमारे अस्पताल में कर्मचारियों की काफी कमी है। इसके चलते जब तक नए चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ अपना कार्यभार नहीं संभालते तब तक दिक्कत है।
किन्नर समाज ने किया स्वागत
बलिया। किन्नर समाज की अध्यक्ष माधुरी पांडेय ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि भाजपा सरकार हमारे समाज के लिए गम्भीरता दिखा रही है। केन्द्र सरकार से मांग की कि ट्रांसजेंडर के लिए रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ताकि हम लोग भी समाज की मुख्य धारा में आ सकें। अनुष्का द्विवेदी ने कहा कि सरकार की तरह समाज के लोगों को भी अपनी सोच में बदलाव लाना जरूरी है। तब जाकर किन्नर सामाजिक वातावरण में विकास की मुख्य धारा से जुड़कर समाज सेवा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें