फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चोरी के आभूषण, रुपये के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार आरोपित व उनके पास से बरामद सामान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जीआरपी ने मंगलवार की रात बलिया रेलवे स्टेशन के साइन बोर्ड के पास से पांच लोगों को चोरी और लूट के आभूषण और 36 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू शाह निवासी ताजपुर अगरवला टोला थाना ताजपुर, समस्तीपुर बिहार, सोबराती उर्फ बोधा मियां निवासी डरैला थाना गुठनी, सिवान बिहार, लखिंद्र पासवान निवासी श्रीरामपुर अयोध्या थाना पूसा समस्तीपुर बिहार, मनोज कुमार शाह उर्फ डाक्टर निवासी रामपुर लक्ष्मीपुर थाना महुआ जिला वैशाली बिहार और राहुल कुमार शर्मा निवासी दिघवारा बसंतपुर थाना दिघवारा छपरा बिहार शामिल हैं। राजू शाह के पास से कान का झुमका व 5500 रुपये बरामद किया गया। इसके विरुद्ध जीआरपी बलिया व मऊ में मुकदमा दर्ज है। सोबराती के पास से एक अंगूठी, एक जोड़ी कान का टप्स व दो हजार रुपया बरामद किया गया। इसके विरुद्घ जीआरपी भटनी, सिवान, छपरा के विभिन्न थानों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। लखिंद्र पासवान के पास से एक जोड़ी कान का टप्स व 11500 रुपये बरामद किया गया। इसके विरुद्घ बलिया व मऊ में मुकदमा दर्ज है। मनोज के पास से एक मंगलसूत्र 11500 रुपये बरामद किया गया। इसके विरुद्घ बलिया व मऊ में मुकदमा दर्ज है। वहीं राहुल कुमार के पास से चांदी का पायल, नाक का कील व 5500 रुपया बरामद किया गया। इनके विरुद्घ हाजीपुर बिहार तथा बलिया व आजमगढ़ जीआरपी में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रमजान अली अंसारी, उप निरीक्षक शिवचंद्र यादव, कांस्टेबल चंद्रजीत यादव, संदीप कुमार गुप्ता, उमाशंकर सिंह, मो. अनीश, रमेश कुमार यादव व रामनरेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें