फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चंदन हत्याकांड में पांच आरोपी नामजद, एक बिहार का है

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के मानगढ़ हत्याकांड के मामले में चंदन के पिता शिवप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें चार गांव के हैं, एक आरोपी बिहार का है।
विज्ञापन

हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों ने जिसके फोन पर चंदन घर से निकला था, उक्त दो लोगों का नाम मुकदमे में नहीं जोड़ने पर आक्रोश जताया है।सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर राजनीतिक व जान पहचान वालों का जमावड़ा लगा हुआ था।
पुलिस ने सुरेंद्र यादव, श्री़भगवान यादव, बलि यादव, दीपक यादव निवासी मानगढ़ व रोहित निवासी दहियाव सारण बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस जांच में उक्त दो युवकों का नाम न आने के कारण अभी कार्रवाई से बाहर रखने की बात कह रही है। पुलिस मामले में महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की खोजबीन कर रही है। हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

उधर, बेटे चंदन की मौत से मां इद्रावती देवी की हालत खराब है। वह बार-बार बेटे को याद कर बेसुध होकर गिर जा रही हैं।
बहन पुष्पा, पूनम और गुड़िया की भी हालत बेसुध है। चंदन की हत्या के पीछे प्रेम संबंध बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार चंदन का एक लड़की से प्रेम संबंध था, इसको लेकर आरोपी युवक से कुछ दिन पहले उसकी हाथापाई हुई थी, लेकिन होली के दिन दोनों में समझौता हो गया था।
परिजनों का आरोप है कि 18 मार्च को उसी युवक के बुलाने पर चंदन घर से निकला था। लेकिन पुलिस जांच में उक्त युवक का नाम नहीं आया है। थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कुछ अहम सुराग पर जांच चल रही है, उसके बाद हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें