फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन बाद भी फरार चल रहे पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा-गड़वार मार्ग के बछईपुर चट्टी के पास 21 नवंबर की सुबह गिट्टी-बालू कारोबारी हीरामन यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने के बाद दो आरोपी रमाकांत यादव व जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि 13 दिन बाद भी नगरा पुलिस फरार चल रहे पांच आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरयां बगड़ौरा निवासी गिट्टी-बालू कारोबारी हीरामन यादव 21 नवंबर की सुबह नगरा गड़वार मार्ग पर तड़के टहलने निकले थे पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ढाई घंटे बाद जाम समाप्त किया था। इस मामले में मृतक के पुत्र सिंटू यादव के तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपी रमाकांत यादव व जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फरार चल रहे आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें