फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गड़ही में डूबने से मछुआरे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर अमडरिया मार्ग पर स्थित धानो ताल से सटे गड़ही में मंगलवार की सुबह मछली मार रहे मछुआरे उमेश राम (48) पुत्र स्व. बाल गोविंद राम निवासी अमडरिया थाना गड़वार की मौत डूबने से हो गई। शव को पीएण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उमेश लंबे समय से जाल से मछली मारने का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह भी अन्य मछुआरों के साथ जाल से मछली का बच्चा निकाल रहा था। कार्य खत्म होने पर वह साथी मछुआरों से हाथ पैर धोने की बात कह उसी गड़ही में उतर गया। डुबकी लगाने के बाद ऊपर नहीं आया। साथी मछुआरों ने देर होते देख उसे पानी से बाहर निकाला और तत्काल उसे सीएचसी ले गए।
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे घर लेकर चले गए। मामले में परिजनों द्वारा शव का पीएम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें