गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल इंटर कालेज के प्रांगण में मंगलवार को मंडलीय रैली में उत्कृष्ट कला कौशल का प्रदर्शन कर तहसील स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को सम्मानित किया गया।
आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य माजिद नासिर ने समाज एवं राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में स्काउट्र्स एवं गाइड्स के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बीते दिनों वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय, रैल में सीनियर वर्ग में गाइड्स और जूनियर वर्ग में स्काउट्स के सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर शुभ कामनाएं दी। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंडलीय रैली में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय रैली में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर सुहेल इस्मानी, गुलाबचंद्र गुप्त, मोहम्मद साजिद खान, संजीदा आदि मौजूद रहे।