फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 153 उम्मीदवारों ने भरे परचे

Tue, 06 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के पहले दिन जिला मुख्यालय स्थित नगर मजिस्ट्रेट के कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 153 उम्म्ीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सोहांव, गड़वार, दुबहर और हनुमानगंज विकास खंड मुख्यालय पर के उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सुबह से ही कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न ब्लाकों पर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। जिला पंचायत पद के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन करने वालों की भीड़ सुबह से ही जुटी रही। विभन्न क्षेत्रों से आए जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 153 उम्मीदवारों ने फार्म एआरओ शिवजीत सिंह के सामने प्रस्तुत किया।

वार्ड नंबर 44 से किरन सिंह, वार्ड नंबर 51 से अंजनी सिंह, वार्ड नंबर 55 शशिकांत सिंह, वार्ड नंबर 51 से अंजनी कुमार सिंह, नसीम व्यवहार, संजीव राय, सुशीला देवी, वार्ड नंबर 50 से सर्वेश्वर पांडेय, वार्ड नंबर 50 से संतोष चौरसिया, वार्ड नंबर 43 से कमलदेव सिंह यादव, वार्ड नंबर 49 से राजेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 48 से आशा यादव तथा वार्ड नंबर 48 से पूनम सिंह ने अपने-अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह से कलेक्ट्रेट पसिर में गहमागहमी रही।
विज्ञापन


प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां एक प्रस्तावक तथा उम्मीदवार को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। कई बार प्रत्याशियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसी प्रकार गड़वार ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत चुनाव को थलेकर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। 83 सीटों के लिए 284 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन किया। जबकि दुबहर में 353, हनुमानगंज में 356, तथा सोहांव विकास खंड पर कुल 348 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र संबंधित एआरओ के समक्ष प्रस्तुत किया। ब्लाक मुख्यालयों पर भी सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स लगाई गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें