फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में नहीं बदले गए जर्जर तार तो दर्ज होगी एफआईआर: सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। दो महीने के भीतर क्षेत्र के सभी जर्जर विद्युत तार नहीं बदले गए तो ठेकेदार व जिम्मेदार विद्युत अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि जर्जा विद्युत तार बदलने के नाम पर दो वर्ष पूर्व कतिपय ठेकेदार व बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना कार्य कराए फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया गया। बताया कि पूरे प्रकरण को बीते सोमवार को मैंने लखनऊ में उर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के समक्ष रखा था। उर्जा मंत्री को मैंने बताया कि आए दिन क्षेत्र में विद्युत तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। जबकि दो वर्ष पूर्व ही विद्युत तार बदलने के नाम पर बिजली विभाग द्वारा भारी भरकम धनराशि खर्च दिखाया गया है और मौके पर एक मीटर भी तार नहीं बदला गया है। इस बाबत उर्जा मन्त्री ने मेरे सामने ही बिजली विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता किया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने दो महीने के भीतर बिजली का तार बदलवाने का भरोसा दिया। कहा कि अगर दो महीने के अंदर तार नहीं बदले गए तो मैं स्वयं संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराऊगां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें