फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच परिवारों की दो दर्जन झोपड़ियां राख

Thu, 09 Mar 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
अगलगी में गृहस्थी के सामान सहित जल गई नकदी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छपरा सारीव गांव की यादव बस्ती में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच परिवारों की दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां एवं दो खोप जल कर राख हो गए। इसके साथ ही 18 हजार रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और अगिभनशमन के जवानों के अथक प्रयास से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख चुका था। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान में रहने को विवश है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के छपरा सारीव गांव की यादव बस्ती निवासी दशरथ यादव के रिहायशी झोपड़ी से देर रात आग की लपटे अचानक  उठने लगी।अभी लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर सुग्रीव यादव की छह झोपड़ी व एक खोप, हरेंद्र यादव की पांच झोपड़ी और पांच हजार नकदी, नंदलाल यादव की तीन झोपड़ी के साथ ही एक खोप, अर्जुन यादव की चार झोपड़ी व तीन हजार नकद, जलकर राख हो गए। वहीं दशरथ यादव की छह झोपड़ी तथा 10 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। इस दौरान ग्रामीणों और अग्मिशमन के जवानों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें