फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शार्ट सर्किट से लगी आग, नौ झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चुरैली गांव में बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग में नौ रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। उनमें रखे घरेलू सामान के साथ दो बकरे व तीन साइकिल जल गईं। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दुलारपुर के गांव चुरैली में बस्ती के पास लगे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हुई। जिसकी चिंगारी पन्नालाल राजभर के झोपड़ी पर गिरी और आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग ने मुनेन्द्र, राजेश, उमेश, विरेन्द्र, रवींद्र, रामजीत, राम अवतार, राजकुमार राजभर के रिहायशी झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया।
इस घटना में पीड़ितों के घरेलू सामान के साथ-साथ दो बकरे झुलस कर मर गए। साथ ही तीन साइकिल सहित नकदी भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें