फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शाॅर्ट सर्किट से आग लगी, नकदी के साथ सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। कुल्हड़िया गांव में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से अनुसूचित बस्ती में पांच रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। घरेलू सामान के साथ 20 हजार रुपये भी जल गए। शुक्रवार दोपहर में कुल्हड़िया गांव निवासी गरीबन राम के घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हरिचन राम, छांगुर राम, ललिता राम की झोपड़ी भी आग के चपेट में आ गई। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आग में गैस सिलिंडर तेज आवाज से फट गया। हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गरीबन राम का घर में रखे 20 हजार रुपये भी जल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें