फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो बस्ती में आग, फटे सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। क्षेत्र के खारिका ग्राम सभा के परमानंद का डेरा स्थित गोड़ तथा यादव की बस्ती में मंगलवार अपराह्न अज्ञात कारणों से लगी आग में 19 परिवारों की 30 रिहायशी झोपड़ियां और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा लेकिन इसके पूर्व सब कुछ स्वाह हो चुका था।
विज्ञापन

घर के लोग लू के थपेड़ों से बचने के लिए जहां-तहां पड़े हुए थे। अचानक बस्ती के दिलीप यादव की झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। आसपास के लोग जुटते तथा आग पर काबू पाते इस बीच दिलीप की झोपड़ी तथा झोपड़ी में बंधी भैंस एवं पड़िया गंभीर रूप से जल गईं।
पछुआ हवाओं के शह पर आग ने विकराल रूप लेते हुए नगद नारायण यादव, प्रधान गोड़, पशुपति गोड़, वकील, संतोष, बृजेश गोड़, राजू, सोनू, चंदन, जित्तू गोड़, भागीरथी देवी, प्रभावती यादव, सीता देवी, मुन्ना यादव, संतोष यादव, इंद्रजीत गोड़, मुकेश, उर्मिला देवी, दशरथ गोड़, पूजा, पिंकी गोड़ की रिहायशी झोपड़ियों में रखे हुए दैनिक उपयोग के सभी सामान जलकर खाक हो गये।
विज्ञापन

पशुपति गोड़ के यहां सोमवार को हुई बिटिया की शादी के लिए उपयोग के बाद रखे हुए चार सिलेंडर एक एक कर भारी आवाज के फटे। चौथारी के लिए बेटी की विदाई के लिए रखा सामन भी जल गया। संतोष गोंड़ की सेटरिंग का सामान भी राख हो गया। दो घंटे के ग्रामीणों के द्वारा अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें