फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हर ब्लॉक की खास पहचान बनेंगे अलग-अलग उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अब जिले के प्रत्येक ब्लॉक की पहचान अब उसके एक खास उत्पाद के जरिए होगी। एक जनपद एक उत्पाद की तर्ज पर शासन ने सभी 17 ब्लॉकों के लिए एक-एक खास उत्पाद को चिह्नित कर उसे बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। योजना है कि इसके जरिए लोगों को ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय में भी सुधार होगा। ओडीओपी की तरह जिले में ओबीओपी (एक ब्लॉक, एक उत्पाद) को लागू करने का निर्णय शासन से हुआ है। जनपद गठन के बाद से यह अपने आप में नए तरह का प्रयास है। इसके तहत ब्लॉको को भी उनकी खास पहचान उनके स्थानीय उत्पादों के जरिए दिलाई जाएगी। इसके लिए सबसे पहले ब्लॉकों को चयनित किया जाएगा। इसमें विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, सब्जी, फल उत्पादन, पोल्ट्री फॉर्म आदि को लेकर कार्य किए जाएंगे।
प्रशासन इन सभी क्षेत्रों में लोगों को निवेश करने और आय बढ़ाने में सभी तरह की जरूरी मदद करेगा। इससे एक तो संबंधित व्यक्ति की आय बढ़ेगी दूसरे जिले को भी ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हो सकेगी। इसके अलावा संबंधित जगह की पहचान भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में शासनादेश फिलहाल प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश प्राप्त होते ही शासन की मंशानुरुप कार्य कराया जाएगा। जनपद के विभिन्न विकास खंडों अलग-अलग उत्पाद बनाए जाते है। इनकी अपनी अलग पहचान है। - एसके सिंह, उपायुक्त, उद्यमिता विकास और प्रोत्साहन विभाग, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें