फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सिविल लाइन उपकेंद्र के पैनल में लगी आग, कई इलाकों की आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विद्युत की आपूर्ति चरमरा गई है। नगर में स्थित सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के दो पैनल में आग लगने से कई मोहल्लों में पूरे दिन आपूर्ति प्रभावित रही। पड़ रही तेज गर्मी के बीच जिलेभर में बिजली की आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक बिजली की कटौती के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बताया जाता है आपूर्ति शुरू होने के समय तो वोल्टेज सही रहता है लेकिन धीरे-धीरे वोल्टेज कम होने लगता है। इस उतार-चढ़ाव के कारण विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के बीच जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाके तक बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में तो पूरे दिन में दो या तीन घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को धान के नर्सरी की सिंचाई के लिए डीजल चालित पंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उधर, रविवार को सुबह 11 बजे से नगर के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप है। बताया जाता है कि सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के दो पैनल में अचानक आग लग गई जिससे पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी होते ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पैनल को बदलने में जुट गए। शाम करीब छह बजे कुछ इलाकों में आपूर्ति शुरु हो गई जबकि आवास विकास फीडर को चालू करने में कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन

इसके चलते सिविल लाइन उपकेंद्र से जुड़े नगर से सटे बहेरी, हैबतपुर, माल्देपुर, खोरीपाकड़ आदि गांवों के अलावा आवास विकास कॉलोनी, एनसीसी तिराहा, तिखमपुर, रामदहिनपुरम आदि मोहल्ले की आपूर्ति प्रभावित रही। इस बाबत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ऋषिकेश सिंह ने बताया कि पैनल को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। कुछ देर में सभी जगह आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें