फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या ज्यादा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिम्मेदारों की लापरवाही से मेला सिर्फ खानापूर्ति बन कर रहा गया है। अधिकतर केंद्रों पर चिकित्सक के अभाव में फर्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों ने इलाज किया। भीषण गर्मी में डायरिया व हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। कई केंद्रों पर दवाओं की कमी के कारण कर्मचारी ओआरएस घोल देकर अन्य दवाएं बाहर से लेने की सलाह देते दिखे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेला में मरीजों को चिकित्सक सुविधा दिलाने की जगह स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का संख्या बढ़ाने में तेजी दिखाते दिखे। मरीजों संग आए परिजनों का भी नाम रजिस्टर में दर्ज कर दिया।
पूर: पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेला में चिकित्सक न होने से फार्मासिस्ट पंकज सिंह ने दवा दी। अधिकतर दवाएं मौजूद नहीं रहीं। होमियोपैथी डॉ. हरिश्चंद्र के यहां मरीजों की भीड़ रही। आयुर्वेद चिकित्सा में कोई डॉक्टर या कर्मचारी उपस्थित नहीं था। पीएचसी गढ़मलपुर के आरोग्य मेले का भी यही हाल रहा। फार्मासिस्ट अनुराग ने आने वाले मरीजों का इलाज कर दवा दिया। विभागीय लापरवाही के बिना लैब और उपकरण के लैब असिस्टेंट तैनात है, जो दिनभर खाली बैठा रहता है। होमियोपैथी चिकित्सा केंद्र सरयां बागडौरा के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हरिश्चंद ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: क्षेत्र के सभी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। कुल 193 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। मेले में इलाज के लिए मौसमी बुखार, दर्द, पेट रोग, उल्टी, दस्त, त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में दवाओं का काफी अभाव रहा।
चिलकहर: पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेले में 42 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। डायरिया व हीट स्ट्रोक के ज्यादा मरीज रहे। इस मौके पर डॉक्टर प्रजापति डॉ प्रशांत कुमार फार्मासिस्ट राजेश राय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
इस तरह से जन आरोग्य मेला में 2638 मरीजों का हुआ इलाज। 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों व परिजनों को भीषण गर्मी से बचाव व पानी का ज्यादा सेवन करने का सुझाव दिया। 19 गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। सीएमओ डाॅ. जयन्त कुमार ने बताया कि मेले में 1120 पुरुष, 995 महिलाएं व 523 बच्चों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें