सुखपुरा में इलेक्ट्रानिक की दुकान में लगी आग में जला सामान।
- फोटो : BALLIA
सुखपुरा। स्थानीय चट्टी पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गये। थाना क्षेत्र के जनऊपुर निवासी रजनीश पांडेय की स्थानीय चट्टी पर दुर्गा मंदिर के समीप रजनीश इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार की शाम दुकान बंदकर अपने गांव चले गये। रात को उन्हें किसी ने फोन से सूचना दिया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना पर वह तत्काल अपने दुकान पर पहुंचे। उनके दुकान खोलने के साथ ही दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलने लगी। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान के अंदर पड़े लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गये थे।