फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से गायब युवती कटिहार में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में दो दिन पूर्व भर्ती युवती शुक्रवार की रात बेड से लापता हो गई। उसे ढूंढने के लिए कांग्रेस नेता व समाजसेवी राहुल सिंह चंदन रात को इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए। ईएमओ की मानें तो अस्पताल में बनी पुलिस चौकी का सिपाही उसे डिस्चार्ज करा कर अपने साथ ले गया। जबकि पुलिस का कहना है कि डाक्टर ने स्वयं ही डिस्चार्ज किया है। स्थानीय पुलिस व प्रशासन की सूचना पर बिहार के कटिहार में जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर उसे चाइल्ड लाइन के हवाले किया है। लड़की वहां तक कैसे पहुंची? इसे लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं? जवाब किसी के पास नहीं है? उप्र रोडवेज बलिया डिपो के कर्मचारी चंदन कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे प्रिया नाम की युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। किसी ने इसकी सूचना कांग्रेस नेता व समाजसेवी राहुल सिंह चंदन को दी। राहुल तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और मरीज का हाल जाना। उसके भोजन व अन्य सामग्री का इंतजाम कर रात को घर चले गए। दूसरे दिन अस्पताल पहुंचे तो युवती बेड पर नहीं थी। ईएमओ डॉ. समीर ने बताया कि युवती को पुलिसकर्मी डिस्चार्ज करा कर ले गए हैं। किसी अनहोनी की आशंका में राहुल सिंह उसकी खोजबीन में जुट गए। जब पता नहीं चला तो वह साथियों संग रात में ही इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही से युवती गायब हुई है। धरने की जानकारी पर अस्पताल पहंचे कोतवाल विपिन सिंह ने 48 घंटे में युवती को ढूंढ़ने भरोसा दिलाया। कोतवाल के आश्वासन पर धरना स्थगित हो गया। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि लापता युवती को बिहार के कटिहार में जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें