रसड़ा। नगर में पुरानी मस्जिद के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से कूलिंग प्वाइंट के वर्कशाप में आग लगने से स्कूटी समेत एसी, कूलर, फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आठ लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर विग्रेड एवम नगर वासियों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुरानी मस्जिद निवासी आरिफ अहमद का कुलीग प्वायंट के नाम से वर्कशाप था। जिसमें एसी, फ्रिज, कूलर बनाकर सप्लाई एवं बेचते थे। सर्दी का मौसम शुरू होते ही वर्कशाप में काम भी बंद था। दोपहर वर्कशाप से धुआं निकलता देख आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग का विकराल रूप देख आरिफ अहमद के पैरों तले जमीन ही खिसक गयी। फायर विग्रेड एवं नगरवासी आग पर काबू पाते तब तक स्कूटी कई फ्रिज, कूलर एवं एसी सहित इनके उपकरण जलकर नष्ट हो गए। संवाद