फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान, 30 किमी की दूरी तय करने में फायर ब्रिगेड को लगे 2 घंटे 

Wed, 29 Jul 2020 01:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
दुकान में लगी आग का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर रतसर बाजार में मंगलवार की रात 9 बजे एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने उस पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में फायर ब्रिगेड को 2 घंटे लग गए। 11:00 बजे पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम रात 12:15 बजे तक आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई थी। 

विज्ञापन


रात को लगभग 9:00 बजे जब सभी लोग खाना खाने के बाद बाहर टहलने या सोने की तैयारी में जुटे थे अचानक मुख्य बाजार स्थित लाली ड्रेसेस से धुआं निकलता दिखा। लोग अभी कारण पता करने के प्रयास में ही लगे थे कि अचानक दुकान से आग की लपटें निकलने लगी।

तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के बाद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। रात 11:00 बजे जब तक फायर ब्रिगेड की टीम बाजार में पहुंची आग अपने चरम पर थी। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई थी। दुकान वाजिद व अदनान पुत्र आरिफ की है। दुकानदार के अनुसार अगलगी में लाखों रुपए से भी अधिक के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें