बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार(अठगावा ) पंचायत के रामेश्वर टोला में लगी आग से जले मड़
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) पंचायत के रामेश्वर टोला पूरवा में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से दो झोपड़ियां व उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान जल गए। अगलगी में एक गाय भी झुलस गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। रामेश्वर टोला निवासी सभापति कहार की झोपड़ी अचानक आग लगने से परिजनों में अफरा तफरी मच गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने पास ही स्थित रंजीता देवी पत्नी मंटू प्रसाद की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। अगलगी में सभापति की एक गाय भी झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। संवाद