फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने बरपाया कहर

Thu, 17 Mar 2016 01:25 AM IST
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग ने बरपाया कहर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डूहा गांव के राजभर बस्ती में मंगलवार की रात ढिबरी से लगी भीषण आग में 16 परिवारों के 34 मड़हे जलकर राख हो गए। आग में अनाज, बर्तन, आभूषण तथा नगदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन



 आग में लाखों की क्षति हुई है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। आग से बेघर होने के बाद अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। आग लगने की खबर पाकर तहसीलदार सिकंदरपुर मिश्री सिंह चौहान व प्रधान दिनेश राजभर ने पीड़ितों को टीनशेड उपलब्ध कराया। 


इसके साथ ही तहसीलदार ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। थाना क्षेत्र के डूहा गांव के राजभर बस्ती निवासी रविश राजभर के झोपड़ी में ढिबरी गिरने से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर इंद्रजीत, दीनदयाल, भृगुनाथ, हरिंद्र, बुंदेला, सुभाष, रमेश, सहोदरी, कलावती, राधा, उमेश, अरविंद आदि की रिहायशी झोपडिया़ें को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें रखे गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें