फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की चिंगारी से गृहस्थी सहित दो भैंस जली

विज्ञापन
चितबड़ागांव के ग्राम पंचायत सुजायत में लगी आग में जला गृहस्थी का सामान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
धर्मापुर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजायत पटसार में शुक्रवार को लगी आगलगी में दो परिवारों के घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों द्वारा आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। बताया जाता है कि क्षेत्र के सुजायत पटसार के गिरधारी राजभर व कैलाश के घर के सामने से अलाव जलाया गया था। अलाव से निकले चिंगारी से मड़हे में आग लग गई।देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों परिवारों के घर का गृहस्थी का सारा समान सहित दो भैंस जल कर राख हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें