सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती निवासी कबूतरी देवी (75) बुधवार की सुबह आग की चपेट में आ गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार कबूतरी देवी की आंख की रोशनी कम थी। वह बीड़ी पी रही थी। बीड़ी बुझाते समय उनकी साल में आग लग गई। परिजन ने आग को बुझाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।