उभांव पुलिस ने शुक्रवार की देरशाम मऊ-बलिया के बार्डर स्थित अखोप चट्टी के पास एक लग्जरी वाहन से ढाई लाख रुपया बरामद किया है। उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अखोप चट्टी के पास वाहन चेकिंग के दौरान मऊ जनपद की ओर से आ रही एक लग्जरी वाहन की तलाशी की गई तो उसमें ढ़ाई लाख रुपया बरामद किया गया। वाहन स्वामी से रुपये के बारे में पूछताछ करने पर बांसपार बहोरवा निवासी ईंटभट्ठा मालिक उमेश यादव ने बताया कि वह ईंट-भट्ठे का पैसा है जिसे लेकर जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद रुपयों को सरकारी खजाने में जमा करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।