फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के जमुई चट्टी पर मंगलवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से संतोष वर्मा की किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। घटना में दुकान में रखा हजारों रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की जानकारी संतोष वर्मा को सुबह हुई। पीड़ित दुकानदार ने शासन और प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि इस घटना से उनका व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गया है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें